फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A large number of farmers went from the district to join the mahapanchayat of farmers in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत में शामिल होने जिले से बड़ी संख्या में गए किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
A large number of farmers went from the district to join the mahapanchayat of farmers in Muzaffarnagar
संभल। मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुलाई गई महापंचायत में संभल जिले से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर हुई महापंचायत में जाने के लिए किसानों में जोश और जज्बे की कोई कमी नहीं थी।
विज्ञापन

रविवार को संभल जिले से भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान गाड़ियों और बसों से रवाना हुए थे।
मुजफ्फनगर पहुंचकर किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भाकियू के जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह सवेरे ही किसान निकल पड़े थे। बसों और छोटी गाड़ियों से किसान मुजफ्फनगर पहुंचे और महापंचायत में शामिल हुए। महापंचायत में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कृषि कानूनों को वापस लेने की पुरजोर मांग उठाई है। संभल जिले से जाने वालों में सुरेंद्र सिंह, रोहित चौधरी, रिजवान अहमद, हाजी इरफान, गजेंद्र सिंह, हरकुश चौधरी, रवि कुमार, सत्य प्रकाश सिंह, हाजी तालिब, मुजम्मिल हुसैन, अर्जुन सिंह, वेद प्रकाश, आनंद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed