फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A girl who had come to her maternal grandparents' house died after being hit by a bike.

Sambhal News: ननिहाल आई बच्ची की बाइक की टक्कर से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A girl who had come to her maternal grandparents' house died after being hit by a bike.
संभल। हयातनगर में बहजोई मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने अमरोहा जिले के थाना सैदनगली अंतर्गत गांव मेहंदीपुर निवासी प्रमोद की बेटी कनक (3) को टक्कर मार दी। हादसे में कनक की मौत हो गई। भैया दूज पर मां रेनू के साथ कनक ननिहाल में हयातनगर आई थी।हयातनगर निवासी सुनील ने बताया कि उनकी बहन रेनू के साथ भांजी कनक भैया दूज पर घर आई थीं। बृहस्पतिवार को शाम सुनील की पत्नी अपने मायके जा रही थी। परिवार के लोग उसे विदा कर रहे थे। तभी कनक खेलते हुए बहजोई मार्ग पर आ गई। बहजोई की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने कनक को टक्कर मार दी। परिजन घायल कनक को जिला अस्पताल लाए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं लोगों ने पीछा करके बाइक सवारों को संभल में जनता पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया। बाइक और सवारों को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि कनक के पिता प्रमोद दिल्ली से आ रहे हैं। उनके आने पर शव को पीएम के लिए भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed