फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A girl playing outside the house died after drowning in a drain

Sambhal News: घर के बाहर खेल रही बालिका की नाली में डूबने से मौत

Sat, 18 Jan 2025 11:30 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 18 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
A girl playing outside the house died after drowning in a drain

विज्ञापन
ओबरी। असमोली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद निवासी तालिब हुसैन की दो वर्षीय बेटी अफशा की नाली में डूबने से मौत हो गई है। वह घर के बाहर खेलते समय नाले में गिर गई थी। ग्रामीणों की नजर बालिका पर पड़ी तो नाली से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

तालिब हुसैन ने बताया कि उनकी बेटी अफशा शनिवार सुबह खेलते हुए घर के बाहर निकल गई थी। वह खेलते समय किसी तरह घर के बाहर बनी नाली में गिर गई। कुछ देर बाद बच्ची के घर में नहीं दिखने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। पड़ोसियों से बच्ची के बारे में पूछा। इस बीच गामीणों की नजर नाली में गिरी बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने उसे नाली के बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि जिस नाली में अफशा गिरी है वह ज्यादा बड़ी नहीं है। नाली में फंसने से उसकी जान गई। यदि वह नहीं फंसती तो शायद वह निकल आती और जान भी नहीं जाती। पीड़ित परिवार ने बिना किसी कार्रवाई के शनिवार की शाम को शव सुपुर्द ए खाक कर दिया। वहीं, दूसरी ओर बालिका की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed