फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A formal complaint has been filed at the police station alleging murder in the case of a young man found hanging.

Sambhal News: फंदे पर लटके मिले युवक की हत्या का आरोप लगा थाने में दी तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
A formal complaint has been filed at the police station alleging murder in the case of a young man found hanging.
धनारी। घर से निकले युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने के मामले में मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलवाला निवासी सत्यवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सतेंद्र मंगलवार को धनारी में उधार के रुपये देने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। तीन जून को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सतेंद्र का शव जंगल में एक नीम के पेड़ पर लटका मिला। मृतक के भाई का आरोप है कि ट्रैक्टर को लेकर गांव के ही दो लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपित आए दिन उसके भाई को रास्ते में रोककर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते थे। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि दोनों ने 50 हजार रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed