{"_id":"6a0632d71c5e5ac97809f53b","slug":"a-fight-broke-out-over-dancing-to-a-dj-chairs-were-thrown-and-the-procession-was-stopped-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-135378-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, चलीं कुर्सियां, रुके फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, चलीं कुर्सियां, रुके फेरे
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, फिर मामला हाथापाई और खींचतान तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी गईं। विवाद बढ़ने पर सूचना पुलिस तक पहुंच गई। हंगामे के बीच आधी रात में दूल्हा-दुल्हन के फेरे भी रुक गए। घटना बुधवार रात नगर के बबराला रोड स्थित हाईवे किनारे बने एक बैंक्वेट हॉल की है। बाद में पुलिस की मौजूदगी में रस्में पूरी की गईं।
बुधवार शाम थाना गुन्नौर क्षेत्र के एक गांव से बहजोई के निकट स्थित एक गांव में बरात आई थी। शादी समारोह की रस्में बबराला रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में चल रही थीं। दावत और अन्य कार्यक्रमों के बीच डीजे पर डांस करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकीं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। इसके बावजूद दूल्हा पक्ष ने रात में फेरों की रस्म शुरू नहीं होने दी। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी जारी रही और सुबह होने पर दुल्हन पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को फेरे न होने देने की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने दूल्हा पक्ष को भी कोतवाली बुलाया और दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए फेरे की रस्म पूरी कराने को कहा। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। हालांकि देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच विवाद पूरी तरह शांत नहीं हो सका।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद फेरे संपन्न कराए गए। उन्होंने बताया कि नशे की हालत में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद में घायल हुए दूल्हे के भाई और उसके लेखपाल मित्र का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।