फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A fight broke out between a contractor and a municipal employee over payment.

Sambhal News: भुगतान को लेकर ठेकेदार व पालिका कर्मी के बीच मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out between a contractor and a municipal employee over payment.
चंदौसी(संभल)। नगर पालिका के गांधी पार्क स्थित कार्यालय में मंगलवार दोपहर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब बकाया भुगतान को लेकर एक ठेकेदार और प्रभारी लेखा के बीच विवाद हो गया। ठेकेदार का आरोप है कि प्रभारी लेखा ने उनके साथ मारपीट की। बाद में ठेकेदार ने पूरे मामले की शिकायत ईओ से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




बदायूं के सिविल लाइंस निवासी प्रथम कुमार नगर पालिका को मशीनों व ट्रैक्टर के पुर्जे व टायर आदि सामान की आपूर्ति करते हैं। मंगलवार को वह अपने लंबित भुगतान को लेकर पालिका के गांधी पार्क स्थित कार्यालय आए थे। जहां उनका भुगतान को लेकर कार्यालय में मौजूद प्रभारी लेखा प्रभाकर गुप्ता से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि ठेकेदार और लेखा के बीच मारपीट हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

ठेकेदार ने बताया कि नगर पालिका को हाल ही में की गई सप्लाई और प्रस्तावित आपूर्ति को लेकर पालिका पर उनका लगभग चार लाख रुपये का भुगतान लंबित है। इसी संबंध में वह मंगलवार को कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान प्रभारी लेखा से भुगतान प्रक्रिया को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रभारी लिपिक ने उनके साथ गलत टिप्पणी और अभद्र व्यवहार किया गया, जिस पर ठेकेदार ने आपत्ति जताई। इसके बाद लेखा ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद संबंधित लेखा ने कार्यालय बंद कर दिया और वहां से चले गए। हालांकि मारपीट की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है, इसकी जांच कराई जा रही है।

वहीं, ईओ धर्मराज राम ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर संबंधित प्रभारी लेखा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed