फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A fierce fire in bahajoi temple

सादातबाड़ी के पातालेश्वर मंदिर के बरामदे में लगी भीषण आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
A fierce fire in bahajoi temple
बहजोई। सादातबाड़ी के प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर के बरामदे में रखी कांवड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इससे मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद वालिंटियर्स की मदद से आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। बाद में दमकल भी पहुंच गई। एसडीएम व सीओ भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को महाशिवरात्रि पर बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव सादातबाड़ी स्थिति प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह तड़के से ही जलाभिषेक करने व कांवड़ चढ़ाने वालों की भीड़ रही। श्रद्घालु एक-एक कर मंदिर में पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे थे व कांवड़ चढ़ा रहे थे। शाम पौने पांच बजे करीब अचानक मंदिर के बरामदे में रखी कांवड़ों ने किसी तरह आग पकड़ ली। श्रद्धालु कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग धीरे-धीरे तेज होने लगी।
विज्ञापन

मंदिर के बरामदे में जलाभिषेक को खड़े श्रद्धालु यह देख सभी द्वारों से बाहर की ओर भागने लगे। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मंदिर के बाहर मौजूद श्रद्घालुओं समेत आसपास के ग्रामीणों ने आनन-फानन बाल्टियों व अन्य साधन से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों ओर से श्रद्घालु आग बुझाने में जुट गए। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग धीमी होने लगी तो श्रद्धालुओं ने दीवार पर खड़े होकर जलती कांवड़ों पर पानी डाला। इसके बाद दमकल भी पहुंच गई। मौके पर मौजूद एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ अशोक कुमार श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर से दूर हटाने में लगे रहे। बाद में देर शाम द्वार खुला और श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed