फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A dispute over train seats broke out between BKU activists and candidates travelling to take the police recruitment exam.

Sambhal News: ट्रेन में सीट को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं और पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों में हुआ विवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A dispute over train seats broke out between BKU activists and candidates travelling to take the police recruitment exam.
चंदौसी। मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर लिंक एक्सप्रेस में सीट को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं व पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाकर समझाया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे चंदौसी रेलवे स्टेशन पर लिंक एक्सप्रेस पहुंची तो भीड़ के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हरिद्वार में आयोजित शिविर में शामिल होने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं और मुरादाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के बीच ट्रेन में चढ़ने और सीट को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्ष के लोगों को जीआरपी थाने लाकर समझाकर मामला शांत किया। विवाद समाप्त होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

कार्यवाहक जीआरपी प्रभारी सूरजपाल गंगवार ने बताया कि भाकियू कार्यकर्ता हरिद्वार में आयोजित शिविर और अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के लिए मुरादाबाद जा रहे थे। सीट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed