फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A dilapidated house collapses, granny and granddaughter injured by being buried in rubble

जर्जर मकान भरभराकर गिरा, दादी पोती घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
A dilapidated house collapses, granny and granddaughter injured by being buried in rubble
जुनावई। क्षेत्र के गांव अहरौला नवाबाद में पूर्व ब्लॉक प्रमुख का भूसा भरने का पुराना मकान बुधवार की रात भरभराकर कर गिर गया। हादसे में मकान के पीछे अपने घर सो रही महिला और उसकी पोती मलबे के नीचे दब गईं और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र के गांव अहरौला नवाबाद में पूर्व ब्लॉक मुकेश यादव का पुराना मकान है। इस मकान को वह भूसा आदि रखने के काम में इस्तेमाल करते हैं। बुधवार की रात अचानक मकान की दीवार और लिंटर भरभराकर गिर पड़ा। मकान के पीछे ब्रह्मनेश का घर है। दीवार के पास ही ब्रह्मनेश की मां ओमवती (65), बेटी मंजुला (12) सो रही थी। मकान ढहने से दीवार के मलबे के नीचे दादी-पोती दोनों दब गए। मकान ढहने की आवाज होने और घायलों के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग जाग गए। उन्होंने दादी पोती को मलबे के नीचे से निकाला। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। अन्य परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। इस कारण बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed