फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A dengue-affected youth died in Bhirawati, more than a dozen fell ill.

Sambhal News: भिरावटी में डेंगू पीड़ित युवक की मौत, दर्जनभर से अधिक बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A dengue-affected youth died in Bhirawati, more than a dozen fell ill.
धनारी के गांव ​भिरावटी में डेंगू से युवक की मौत के बाद ​बिलखती परिवार की महिलाएं। स्रोत ग्रामीण
धनारी। क्षेत्र के गांव भिरावटी में डेंगू पीड़ित विजेंद्र सिंह (35) की इलाज के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई। गांव में दर्जन भर से अधिक लोग बीमार हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगा कर मरीजों को उपचार किया और दवाएं वितरण करने के साथ ही ब्लड सैंपल लिए।
विज्ञापन

वहीं गांव में सड़कों पर फैली गंदगी को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। भिरावटी निवासी पीड़ित पिता कल्लू ने बताया कि उसके पुत्र विजेंद्र सिंह को 15 दिन पहले तेज बुखार आया था। आसपास निजी अस्पताल में दिखाने के बाद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो 28 सितंबर को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां खून की जांच में चिकित्सक ने डेंगू की पुष्टि की और विजेंद्र को भर्ती कर लिया। जहां उपचार के दौरान बुधवार की रात विजेंद्र की मौत हो गई। बताया कि विजेंद्र अपने पिता के साथ खेती किसानी के कार्य में हाथ बंटाता था। वहीं मौत की खबर सुन कर पत्नी का रो-रोकर बुराहाल है। विजेंद्र अपने पीछे एक बेटा और चार बेटियों छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed