{"_id":"5b37e4a24f1c1bf26e8bae67","slug":"a-death-of-one-of-the-tractors-collied-with-the-silencer-lt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के साइलेंसर से टकराया एलटी तार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के साइलेंसर से टकराया एलटी तार, एक की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, संभल
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
टीटू उर्फ देवराज फाइल फोटो ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात्रि बारात चढ़त के समय एलटी तार रंगशाला के ट्रैक्टर के साइलेंसर से छू गया, जिससे ट्रैक्टर ट्राली में करंट दौड़ गया। इससे अफरा तफरी मच गई। हर तरफ चीखें सुनाई देने लगीं। हादसे में दूल्हा समेत नौ लोग झुलस गए।
वहीं, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से हंसी खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नगलिया देवी गांव में शुक्रवार की रात सूबेदार सिंह की बेटी पूजा की बारात पड़ोसी गांव परतापुर निवासी सोमवीर पुत्र मोहकम सिंह के यहां से आई थी।
रात्रि करीब ग्यारह बजे बारात चढ़त के दौरान बाराती युवक नृत्य कर रहे थे। बारात अभी कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंची ही थी कि निकट ही लगे बिजली के खंभे पर लगा इंसुलेटर टूट गया। उसमें आग लग गई। इससे एलटी लाइन का तार नीचे लटक गया।
विज्ञापन
तार अचानक इतना नीचे आ गया कि नीचे रंगशाला की ट्राली वाले ट्रैक्टर के साइलेंसर से छू गया। इससे ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतर आया। जमीन में भी नमीं थी। इस कारण जमीन में भी करंट दौड़ गया।
ट्रैक्टर ट्राली के साथ चल रहे नगलिया देवी गांव के छोटे के पुत्र टीटू उर्फ देवराज (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सर्वेश पुत्र तेजपाल, रामभजन पुत्र कल्यान, गुड्डू पुत्र पप्पू, दस साल की कविता पुत्री नत्थू सिंह, नौ वर्षीय सुरेेंद्र पुत्र राजवीर सिंह, दस साल का ही हरिबाबू पुुत्र हेमराज, राकेश पुत्र छत्तरपाल एवं गुन्नौर थाना क्षेत्र के परतपुर गांव के इंद्रपाल पुत्र कृपाल सिंह के साथ साथ दूल्हा सोमवीर पुत्र मोहकम सिंह सहित नौ लोग करंट लगने से झुलस गए।
पलक झपकते ही बारात में अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार मच गई। कुछ साहसी लोगों ने किसी तरह तार को अलग करते ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे लोगों को खींचा। करंट की वजह से कुछ ही देर बाद ट्रैक्टर के टायरों में आग लग गई, जिससे ट्रैक्टर जलने लगा।
हालांकि टीटू को परिजन बबराला के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, झुलसे नौ लोगों को अलीगढ़ व क्षेत्रीय अस्पतालों में ले जाकर उपचार कराया जा रहा है। तहसीलदार गुन्नौर ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।