फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A committee of enlightened citizens will be formed at the ward level which will give suggestions in the development works of the city.

Sambhal News: वार्ड स्तर पर प्रबुद्ध नागरिकों की समिति बनेगी जो नगर के विकास कार्यों में सुझाव देगी

Wed, 13 Sep 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 13 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
A committee of enlightened citizens will be formed at the ward level which will give suggestions in the development works of the city.
बबराला। नगर पंचायत कार्यालय में देर शाम तक चली बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से 22 प्रस्ताव पर मोहर लगी है। मंगलवार को हुई बैठक विधायक राम खिलाड़ी सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षवर्धन वार्ष्णेय की अध्यक्षता में हुई। संचालन अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने किया। बैठक के प्रारंभ में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। जिसके बाद में बैठक में अमृत सरोवर योजना, नगरीय सड़क सुधार, मुख्यमंत्री सड़क योजना, टूटे रास्ते को इंटरलॉकिंग से ठीक करना, बारात घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाना, वार्ड स्तर पर प्रबुद्ध नागरिकों की समिति बनाकर उनके सुझाव से नगर के विकास की कार्य योजना तैयार करने, आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार वितरण सदस्यों की मौजूदगी में करने, विधवा व वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड आदि के कैंप नगर पंचायत कार्यालय में लगवाने के लिए प्रयास करने सहित कुल 22 प्रस्तावों पर सभी की सहमति बनी। बैठक में मौजूद गुन्नौर विधानसभा से विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने बबराला नगर विकास के लिए विधायक निधि से सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि नगर के विकास में वह विधायक निधि से अपना पूर्ण सहयोग करेंगे। नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन वार्ष्णेय ने कहा कि नगर के विकास के लिए वह संकल्प वद्ध है। नगर में यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या है, तो वह निसंकोच उन्हें बताएं जिससे की समस्या का समाधान हो सके। नगर में जल निकासी की समस्या थी, जिसको लेकर लगातार नालों की सफाई करायी जा रही है। इसके साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र राजघाट रोड पर बने रोडवेज बस स्टैंड का कोई भी सदुपयोग नहीं है। जिसके लिए वह शासन को अवगत कराकर रोडवेज बस स्टैंड को चंदौसी रोड या गुन्नौर बबराला रोड पर स्थापित करने की मांग करेंगे। जिससे कि रोडवेज बस स्टैंड बने होने का सभी नागरिक व आने जाने वाले लोगों को लाभ मिल सके। इस दौरान नगर के सभी वार्ड सदस्यों के साथ में नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed