{"_id":"690e5a773d12c6be360c1755","slug":"a-case-has-been-registered-against-31-people-including-17-named-in-connection-with-a-fight-between-two-parties-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124251-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दो पक्षों में मारपीट के मामले में 17 नामजद समेत 31 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दो पक्षों में मारपीट के मामले में 17 नामजद समेत 31 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। गंगा किनारे भूमि पर कब्जा करने को लेकर बृहस्पतिवार को तीन गांव के दो पक्ष आमने-सामने सामने आने के बाद जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग में 12 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों से 17 नामजद समेत 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें रेफर किए गए नौ घायलों का एक्सरे तथा एक घायल का सीटी स्कैन कराया गया है।थाना क्षेत्र के साधु मढ़ी गंगा घाट तक गंगा का पानी आकर चले जाने के बाद क्षेत्र के कुछ लोग गंगा की खाली पड़ी भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर साधु मढ़ी आश्रम से आगे गंगा किनारे भूमि कब्जाने को तीन गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। वहीं इसकी भनक लगने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। कुछ समय बाद दोनों पक्ष लाठी डंडे व असलहे लेकर आमने-सामने आ गए और लाठी डंडे चले। फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। मारपीट में दर्जन भर लोग घायल हो गए।
इस मामले में मणिकावली चौकी प्रभारी संदीप कुमार की ओर से अंतराम, हीरा, तोताराम, राजेश, रूपकिशोर, सौपाली निवासी गांव संतनगर थाना जुनावई, भगवानदास, रामदास, दानवीर, दीपक, अंकित, राजीव, अनेक सिंह, बबलू निवासी गांव खिरकवारी टप्पा वैश्य थाना जुनावई व 14 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत लिया गया है।