फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Road Accident News: Bus Overturned On Narora-Junawai Road in Gunnaur

Sambhal Accident News: बरातियों से भरी बस सड़क किनारे पलटी, गाड़ी में सवार थे 50 बराती; मची चीख पुकार

Fri, 23 Jun 2023 04:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Jun 2023 04:06 PM IST
सार

Sambhal Road Accident Today :बस में करीब 50 बराती सवार थे। उनमें चीख पुकार मच गई। बराती बस की खिड़की के शीशे हटाकर बाहर निकल आए। हादसे में बस में 12 बराती घायल हो गए। 

विज्ञापन
Sambhal Road Accident News: Bus Overturned On Narora-Junawai Road in Gunnaur
संभल के गुन्नौर क्षेत्र में पलटी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के गुन्नौर क्षेत्र में नरौरा-जुनावई मार्ग पर ईसमपुर मोड़ के पास चालक को झपकी आने पर बरातियों से भरी बस सड़क किनारे खंदकी में पलट गई। बस में सवार बरातियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 12 बराती घायल हो गए। उन्हें बुलंदशहर जिले की नरौरा सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। अन्य बराती निजी वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन

गुरुवार की शाम जिला बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव भीमपुर से एक बस बरात को लेकर जिला बदायूं के सहसवान क्षेत्र में गई थी। शुक्रवार की सुबह बस सहसवान क्षेत्र से बरातियों को लेकर वापस भीमपुर जा रही थी। आगरा-मुरादाबाद हाइवे से नरौरा-जुनावई मार्ग पर ईसमपुर मोड के पास बस चालक को झपकी आ गई और कार सड़क से नीचे खंदकी में उतरकर पलट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में करीब 50 बराती सवार थे। उनमें चीख पुकार मच गई। बराती बस की खिड़की के शीशे हटाकर बाहर निकल आए। हादसे में बस में 12 बराती घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी गुन्नौर अतर सिंह, चौकी प्रभारी नरौरा बैराज अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से नरौरा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उनका उपचार चल रहा है। बस में सवार अन्य बराती प्राइवेट वाहनों से घर की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने बस को खाई में से निकलवाकर कब्जे में ले लिया और उसे नरौरा बैराज चौकी पर खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed