फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A bovine animal died after falling into a closed well

Sambhal News: बंद पड़ी बावड़ी में गिर कर गोवंशीय पशु की मौत

Sat, 10 May 2025 11:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 10 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
A bovine animal died after falling into a closed well
चंदौसी।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बंद पड़ी बावड़ी में शनिवार की सुबह आठ बजे करीब एक गोवंशीय पशु की गिरकर मौत हो गई। लोगों की नजर पड़ी तो जानकारी हुई। सूचना पाकर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और बछड़े के शव को बाहर निकाल कर दफना दिया। बता दें कि दो जनवरी से बावड़ी की खोदाई का कार्य बंद चल रहा है। बावड़ी में बारिश का पानी न घुस सके। इसको लेकर डीएम राजेंद्र पैंसिया ने पालिका द्वारा बावड़ी को तिरपाल से ढकवा दिया था। चार माह बीत गए। अभी तक बावड़ी की खोदाई का कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस सुरक्षा भी हटा दी गई। आलम यह है कि बिना रोकटोक लोग बावड़ी के अंदर तक पहुंच रहे हैं। तिरपाल भी फट गया है। जिससे बावड़ी की सुरक्षा रामभरोसे है।

मोहल्ले वालों के अनुसार शनिवार की सुबह आठ बजे करीब काले रंग का एक बछड़ा बावड़ी में गिर गया। ऊंचाई से गिरने पर बछड़े की मौत हो गई। लोगोंं की नजर पड़ी तो पालिका के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और बछड़े के शव को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर दफना दिया। लोगों का कहना है कि यहां बच्चे खेलते रहते हैं। किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। बछड़ा किसका है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed