फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   96.67 percent voter turnout in MLC election in Sambhal

संभल में एमएलसी चुनाव में 96.67 प्रतिशत हुआ मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
96.67 percent voter turnout in MLC election in Sambhal
संभल ब्लाक परिसर में मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता। - फोटो : SAMBHAL
जिले के आठ ब्लॉकों में शनिवार को एमएलसी चुनाव के लिए कुल 96.67 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में कुल 1713 वोटों से 1656 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा और सपा के दो ही प्रत्याशी मैदान में थे। सियासी दिग्गज समर्थकों के साथ मतदान के लिए बूथों पर पहुंचे। सुबह से ही निर्वाचन प्रेक्षक, डीएम, एसपी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

विधान परिषद की मुरादाबाद-बिजनौर सीट पर चुनाव को लेकर संभल चुनावी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा। यहां पर चार में से सपा के तीन और भाजपा के एक ही विधायक हैं। शुक्रवार की शाम तक बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थीं। शनिवार को सुबह आठ बजे निर्धारित समय से मतदान शुरू हो गया था। सुबह के दो घंटे में कम मतदान हुआ। इसके बाद सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक करीब 40 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान इसी दौरान हुआ। सुबह दस बजे के बाद बूथों पर मतदाताओं की कुछ लाइन दिखाई दी। दोपहर दो बजे तक जिले के सभी बूथों पर 89.20 प्रतिशत मतदान हो चुका था। आखिरी दो घंटे में मात्र 7.47 फीसदी मतदान हुआ। शाम चार बजे तक जिले में 1713 में से 1656 मतदाताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया। शाम को मतदान संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियां बहजोई लौट गईं। वहां से कड़ी सुरक्षा में पोलिंग पार्टियों को मुरादाबाद भेज दिया गया। मतगणना 12 मार्च को मुरादाबाद में होगी।
विज्ञापन

संभल जनपद में सभी बूथों पर एमएलसी चुुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। पुलिस व अर्द्धसैनिक बल की देखरेख में चुनाव हुआ है। इसमें सभी का सहयोग रहा। सभी ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तरह से किया। सभी के प्रयास से ऐसा संभव हुआ है। इसके लिए सभी को शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव रंजन, डीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed