{"_id":"5c4f604cbdec22120179a99b","slug":"91548705868-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र संचालन में दरोगा फेल, कांस्टेबल पास हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र संचालन में दरोगा फेल, कांस्टेबल पास हुए
विज्ञापन
चंदौसी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के सामने शस्त्र चलाने में दरोगा फेल हो गए लेकिन कांस्टेबल पास हो गए। कोतवाली प्रभारी समेत एक भी दरोगा ऐसा नहीं निकला, जो अपनी ही कोतवाली में मौजूद शस्त्रों को चलाने में सक्षम होता। जिससे दरोगाओं के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल को शाबाशी देते हुए पुरस्कृत करने की भी घोषणा की।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद निरीक्षण करने के लिए सोमवार को कोतवाली चंदौसी पहुंचे। बैरक, मालखाना, आवासों का निरीक्षण किया गया। कोतवाली में मौजूद इंसास रायफलों को चलाकर देखने की बारी आई तो कोतवाली प्रभारी सेमत कई उपनिरीक्षक उसे खोल भी नहीं पाए। उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार व राजेश कुमार को एके-47 दी गई तो वह भी उसे खोल नहीं पाए, चलाने की बात तो दूर रही।
इसके अलावा टीयर गन, एंटी राइट गन के बारे में भी दरोगाओं को सही जानकारी नहीं थी। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहाकि यदि कहीं दंगा हो जाए या आपातकाल की स्थिति बने तो आखिरकार, दरोगा कैसे दंगा नियंत्रण स्कीम को सफलता को लागू कर पाएंगे, लेकिन यहां मौजूद कांस्टेबल रामवीरेश ने सभी असलाहों की सही और सटीक जानकारी दी।
विज्ञापन
चलाकर भी दिखाया तो पुलिस अधीक्षक ने उसे शाबाशी दी और पांच सौ रुपये पुरस्कार देने का ऐलान भी किया। इसके अलावा यहां नियमावली, अधिकारों की जानकारी देने वाली फटी फ्लैक्सी देखकर भी नाराजगी जाहिर की। इसी दौरान जानकारी हुई कि कोतवाली से महीनो व सालों पहले दूसरे जिलों को स्थानांतरित हो चुके पुलिस कर्मी कोतवाली के पुलिस आवासों में कब्जा जमाए हुए हैं, एसपी ने चौबीस घंटे के अंदर स्थानांतरित हो चुके पुलिस कर्मियों से आवास खाली कराने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षकों को शस्त्रों का नियमित अभ्यास करने की हिदायत दी।