फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   दो मंजिल छत से गिरकर ग्रामीण घायल, रेफर

दो मंजिल छत से गिरकर ग्रामीण घायल, रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
दो मंजिल छत से गिरकर ग्रामीण घायल, रेफर
बहजोई। दो मंजिल मकान से गिरकर ग्रामीण घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर शरीफनगर में दो मंजिल मकान में काम चल रहा था। गांव का ही किशनपाल पुत्र हेतराम मकान की छत पर था। अचानक नियंत्रण खोने के कारण ग्रामीण का पैर फिसल गया और वह नीचे जमीन पर आ गिरा।
विज्ञापन

ग्रामीण के गिरते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल किशनपाल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed