{"_id":"5a172f764f1c1b60678bd23f","slug":"9-lakh-ke-pashu-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल क्षेत्र में 17 दिनों में नौ लाख के पशु चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल क्षेत्र में 17 दिनों में नौ लाख के पशु चोरी
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पशु चोरी पर रोकथाम के लिए पुलिस महकमे को निर्देश दे रहे हैं मगर संभल जिले में इसका असर होता नहीं दिख रहा। बात संभल की करें तो नखासा थानाक्षेत्र में 17 दिन में ही 8.85 लाख रुपये के पशु चोरी हो चुके हैं। किसान परेशान हैं मगर पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा। किसानों ने रात भी जागकर गुजारनी शुरू कर दी है।
देहात क्षेत्र के किसान पशुओं को बड़ा धन समझते हैं। पशुओं का पालन पोषण करने के बाद उन्हें बेचकर वे जरूरी काम निपटा लेते हैं मगर वर्तमान में संभल क्षेत्र में पशु चोरों का आतंक है। नखासा क्षेत्र में चार नवंबर से लगातार पशु चोरी की घटनाएं हो रही हैं। खास बात ये है कि घटनाओं के बावजूद पुलिस भी नहीं चेत रही। चोर आए दिन पशुओं को खोलकर ले जा रहे हैं। किसान पुलिस प्रशासनिक अफसरों से गुहार लगा रहे हैं मगर पशु चोरी घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा।
किसानों में आक्रोश पनप रहा है। भाकियू ने यह मुद्दा थाना पुलिस, सीओ और एसडीएम के समक्ष उठाया है। अफसरों ने चोरी की घटनाओं का खुलासा कराने का आश्वासन दिया है। लेकिन अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है। इस बीच भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि अगर चुनाव के बाद तक खुलासा नहीं होता है तो आंदोलन करेंगे।