{"_id":"5b4660724f1c1b0c278b5de5","slug":"81531338866-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी के रुपए मांगे तो धारदार हथियार से किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी के रुपए मांगे तो धारदार हथियार से किया घायल
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नगर के मोहल्ला दीपासराय में बुधवार को शाम चार बजे एक युवक ने अपने उधारी के रुपये मांगे तो दबंग युवक ने उस पर तलवा से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नखासा थाना क्षेत्र के दीपासराय निवासी इमरान ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को 20,000 रुपये उधार दिए थे। तगादा करने पर उसके सिर पर तलवार से हमला किया गया। इतना ही नहीं उधार में रुपये लेने वाले व्यक्ति के परिजनों ने भी पीटा है। इमरान को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से उसे उपचार के लिए रेफर किया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र शर्मा ने बताया कि मारपीट लेनदेन के विवाद में दी गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।