{"_id":"6802b1b2ef60e73bc70935af","slug":"800-page-charge-sheet-prepared-against-gang-making-fake-insurance-policies-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-121603-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फर्जी बीमा पॉलिसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्यों की 800 पेज में तैयार हुई चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फर्जी बीमा पॉलिसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्यों की 800 पेज में तैयार हुई चार्जशीट
विज्ञापन
संभल। फर्जी बीमा पॉलिसी कर करोड़ों रुपये का गबन करने वाले गिरोह के 11 सदस्यों के खिलाफ रजपुरा थाना पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट 800 पेज में तैयार की गई है। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि अलग-अलग थानों से अंतरराज्यीय गिरोह के 26 सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसमें 11 आरोपियों की चार्जशीट तैयार कर न्यायालय में दाखिल की है। बताया कि यह गिरोह देश के कई राज्यों में अवैध काम कर रहा था।
एएसपी ने बताया कि न्यायालय में चार्जशीट वाराणसी के थाना कैंट अंतर्गत फुलवरिया निवासी ओंकारेश्वर मिश्रा उर्फ करन, बबराला निवासी अमित,रवि शर्मा, प्रेमपाल, रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज निवासी सूरजपाल, हीरेंद्र कुमार, धनारी थाना क्षेत्र के गांव भइयापुर निवासी शाहरूख, धनारी निवासी संजू उर्फ रूप किशोर, बुलंदशहर निवासी अभिनेश राघव, नितिन चौधरी, रांची के चुटिया जिला निवासी शैलेंद्र कुमार की दाखिल की गई है। अन्य आरोपी जो जेल गए हैं उनकी भी चार्जशीट तैयार की जा रही है।
एएसपी ने बताया कि यह गिरोह देश के कई राज्यों तक फैला है। ऐसे परिवारों को यह गिरोह निशाना बनाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। इसके बाद ऐसे लोगों को बीमा फर्जी तरीके से किया जाता है जो हाल ही में मर गए हो या मरने की स्थिति में होते हैं।
विज्ञापन
0000000000
फर्जी बीमा पॉलिसी करने वाले गिरोह के खिलाफ टीम ने अच्छा काम किया है। 11 आरोपियों की चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अन्य की चार्जशीट भी जल्द दाखिल होगी। इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल