{"_id":"5c80304dbdec22141b2b439d","slug":"71551904845-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज कम लाने के कारण महिला की हत्या, शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज कम लाने के कारण महिला की हत्या, शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का शव का बुधवार को फंदे पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो शव देखकर आक्रामक हो गए और ससुरालियों से भिड़ गए। मृतका के पिता ने कम दहेज लाने के कारण प्रताड़ित करने और रस्सी से गला दबाकर हत्या करने के बाद फंदे पर लटकाने के आरोप में पति ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के रसलूपुर टप्पा मल्सई निवासी किशन लाल ने अपनी बेटी विनीता (24) की शादी चार वर्ष पहले गुन्नौर थाना क्षेत्र के थाने गांव निवासी मंगली सिंह के बेटे जुगेंद्र कुुमार के साथ की थी। सालभर पहले विनीता के मायके वालों व ससुरालियों के बीच मारपीट हो चुकी है। लेकिन इसके बाद फिर स्थिति सामान्य हो गई। बुधवार को घर के सभी लोग खेत पर गए थे। दो बालिकाएं ही घर पर थी। दोपहर को करीब एक बजे विनीता का फंदे पर लटके देखा गया। बालिकाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी दौड़ कर आए। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर शव को नीचे उतरवा लिया। बताते हैकि मृतका के मायके वाले पहुंचे तो सीधे आरोप लगाते हुए ही आए और आते ही विनीता के पति व ससुर से भिड़ गए। दोनों को थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।
मृतका के पिता किशन लाल ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण उसके पति जुगेंद्र एवं ससुर मंगली सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।