{"_id":"5b16f0fa4f1c1ba16e8b6613","slug":"71528230138-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजघाट पर ट्रेन से कटकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजघाट पर ट्रेन से कटकर छात्र की मौत
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। अलीगढ़-बरेली रेलवे लाइन के गंगा तट राजघाट पर एक छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जिसके पास से मिले बैग में एक कॉपी पर नाम लिखा मिला लेकिन उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी।
बबराला चौकी प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि गंगा तट राजघाट पर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। जोकि ट्रेन से कटा हुआ था। गंगा तट पर उपस्थित कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि अलीगढ़ से बरेली को जाने वाली पैसेंजर की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। उसके पास से एक बैग मिला है। जिसके अंदर मिली एक कॉपी में सुमित कुमार नाम लिखा हुआ था। जिस पर बीएससी द्वितीय वर्ष भी लिखा था। मृतक की जेब से चंदौसी से राजघाट का रेलवे टिकट भी मिला है। लेकिन उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हो पा रही है। मृतक की शर्ट पर नरेश टेलर धुरेटा भी लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिसकी शिनाख्त ना होने तक उसे सभागृह में रखा जाएगा।