फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   65 couples get married in chief minister's scheme

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 65 जोड़ों की शादी हुई

Mon, 19 Feb 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 19 Feb 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
65 couples get married in chief minister's scheme
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी हुई - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिले भर से 65 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इसमें 55 हिंदू तथा 10 अल्पसंख्यक जोड़े शामिल रहे। हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराने के लिए 25 वेदियां बनाई गईं और अल्पसंख्यकों के लिए अलग व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख समेत विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी व सांसद सत्यपाल सैनी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक रविशंकर छबि समेत जिले भर के अधिकारी कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे रहे। सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस फोर्स समेत पीएससी व फायर ब्रिगेड पुलिस की तैनाती की गई।
विज्ञापन


रविवार को एसएम डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में साढ़े बारह बजे करीब पहुंचे मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि भाजपा की सरकार में सरकारी योजना जमीनी स्तर पर साकार हो रही हैं। कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता तक चाहे वो शहर हो या गांव, सुविधाएं पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि योजना तो जब भी चल रही थी, लेकिन उस योजना से लाभान्वित होने वाले लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को लेने के लिए फर्जी शादी के कार्ड लगाकर बिचौलिए खा रहे थे। भाजपा सरकार ने योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। यह उसी का नतीजा है।  समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि भाजपा ने जाति धर्म से ऊपर उठकर मानवता का परिचय देते हुए सबका साथ सबका विकास किया है। इससे लोगों के बीच फैली असमानताएं व विषमताएं समाप्त होंगी।

शादी में शामिल वर पक्ष के लोगों से कहा कि अपनी बहू को बेटी का दर्जा दें, इससे बहू भी परिवार के लिए समर्पित भावना से काम करेगी। सांसद सत्यपाल सैनी ने कहा कि समारोह में हिंदू व मुस्लिम दोनो ही समुदाय के जोड़े शामिल हैं। इससे यह साफ होता है कि भाजपा सरकार सांप्रदायिक सौहार्द की भावना से काम कर रही है। संस्कार के मुताबिक शादी का आयोजन सरकार की सफलता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य योजनाओं के माध्यम से भी आम जनता को लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम को डीएम आनंद कुमार सिंह, एसपी रविशंकर छबि ने भी संबोधित किया। संचालन सीडीओ शंभूनाथ त्रिपाठी ने किया।


इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डा. अमिता सिंह, डीडीओ अरविंद कुमार, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, पीडी हरेंद्र सिंह, एसडीएम चंदौसी ओमवीर सिंह, एसडीएम अमित कुमार, ईओ मनोज रस्तोगी, महेंद्र कुमार, वीडीओ वीरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed