{"_id":"5b8ee1fe867a5548384a1d57","slug":"61536090622-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमोली क्षेत्र के छह इंटर कालेजों में मात्र 15 फीसदी विद्यार्थी उपस्थित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असमोली क्षेत्र के छह इंटर कालेजों में मात्र 15 फीसदी विद्यार्थी उपस्थित मिले
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/असमोली। असमोली क्षेत्र में छह इंटर कालेजों में पंजीकरण में फर्जीवाड़े का अंदेशा सामने आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। जीआईसी के प्रधानाचार्य ने निरीक्षण के दौरान पाया कि जितने छात्र पंजीकृत हैं उनमें सिर्फ 15 फीसदी ही उपस्थित हैं। यानी 85 प्रतिशत गैरहाजिर हैं। उन्होंने अपनी निरीक्षण आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी है।
जीआईसी के प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा के द्वारा बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के भौतिक सत्यापन के समय की गई जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिले में ऐसे छह स्कूल है। जहां भारी संख्या में छात्र-छात्राएं पंजीकृत है लेकिन मौके नाम मात्र विद्यार्थी ही उपस्थित मिलते हैं। प्रतीत होता है कि बिना मान्यता वाले स्कूल संचालकों ने मान्यता वाले स्कूल कालेजों में अपने स्कूल के बच्चों का पंजीकरण करा रखा है। उनकी जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले के इन छह स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं में कुल 6,448 बच्चे पंजीकृत हैं। उन्होंने 30 व 31 अगस्त को निरीक्षण किया। इसमें मौके की उपस्थिति महज 989 मिली है। यह पंजीकृत संख्या का मात्र 15.38 प्रतिशत है। जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी गई रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि निरीक्षण के दौरान आरजी इंटर कालेज गुमसानी में 9.30 फीसदी, अमित बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में 23 फीसदी, डीएसएम इंटर कालेज भैसोड़ा में 14.63 फीसदी, सेंट ख्वाजा इंटर कालेज मंसूरपुर माफी में 18.24 फीसदी, एपीएस इंटर कालेज में 11.75 फीसदी व मेनिस इंटर कालेज शहबाजपुर में 16.92 फीसदी उपस्थित मिली है।