{"_id":"60a6b8498ebc3e361d2e1bcc","slug":"600-quintal-wheat-soaked-with-carelessness-sambhal-news-mbd3896179118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्मेदारों की लापरवाही से भीग गया 600 क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्मेदारों की लापरवाही से भीग गया 600 क्विंटल गेहूं
विज्ञापन
चंदौसी। कई दिनों से बदलते मौसम और दो दिन से हो रही रिमझिम बारिश के बाद भी गेहूं क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया। बुधवार की देर रात हुई बारिश के दौरान आखिर गेहूं भीगता रहा और किसी कर्मचारी ने ढकने की जहमत नहीं उठाई। इससे सरकारी गल्ले का सीधा नुकसान हुआ है। प्रशासन के आला अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका ही नतीजा यह रहा है कि गेहूं की देखभाल नहीं की गई और गुरुवार को मंडी समिति में बने क्रय केंद्रों के द्वारा खरीदा गया गेहूं बारिश के पानी में पड़ा दिखाई दिया।
मंडी समिति में बने क्रय केंद्रों के गेहूं बारिश में भीग गए। इसको तिरपाल से कवर नहीं किया गया। जो गेहूं भीगा है वह करीब 600 क्विंटल है।
दरअसल मंडी समिति में एसएफसी, मंडी समिति, आरएफसी द्वितीय, एफसीआई का केंद्र है। बारिश के पानी से भीगे गेहूं की भराई कर रहे मजदूरों ने बताया कि यह गेहूं एसएफसी क्रय केंद्र का है। तिरपाल नहीं होने के कारण गेहूं भीग गया। जब इस बारे में डिप्टी आरएमओ विजेयता सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मंडी समिति में बने क्रय केंद्रों का ज्यादातर गेहूं लोड हो चुका है। क्रय केंद्रों के बाहर गेहूं नहीं होने की जानकारी है। फिर गेहूं कैसे भीग गया, इसकी जानकारी केंद्र प्रभारी से की जाएगी।