फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   6 person injured in road accident in sambhal

रोडवेज और निजी बस में भिड़ंत, रोडवेज चालक समेत छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
6 person injured in road accident in sambhal
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद स्थित सिरसी रेलवे क्रासिंग पर रोडवेज बस और निजी बस में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। हादसे में रोडवेज बस चालक समेत करीब छह लोग घायल हो गए। घटना होते ही आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े। घायलों को बाहर निकाला। वहीं हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रोडवेज चालक को अस्पताल पहुंचाया और जाम खुलवाया गया। अन्य घायल सवारियां अपने गंतव्यों की ओर बिना उपचार कराए चली गईं। वहीं निजी बस चालक और उसका परिचालक हादसे के बाद मौके पर भाग गए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित सिरसी रेलवे क्रासिंग पर मुरादाबाद की ओर से आ रही अनियंत्रित निजी बस ने मुरादाबाद जा रही मुरादाबाद बस डिपो की रोडवेज बस को टक्कर मार दी। इसमें रोडवेज बस चालक रमजानी और अन्य पांच सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद निजी बस का चालक व परिचालक मौके से भाग गए। आसपास मौजूद लोग हादसा देख मौके पर दौड़ पड़े। इस हादसे में पांच सवारियों को मामूली चोटें आईं जो दूसरे वाहनों से अपने गंतव्यों की ओर चले गए।
विज्ञापन

वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद जाम लग गया। जिसको पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवाया। रोडवेज बस चालक ने बताया कि निजी बस का चालक काफी तेज गति से आ रहा था। इसी दौरान उसने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि मात्र पांच सवारियों को ही मामूली चोटें आईं। क्योंकि जिस समय हादसा हुआ है उस समय बस में करीब 30 सवारियां थीं। पुलिस ने निजी बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी बस की सवारियों का नहीं चला पता
संभल। हादसे के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि निजी बस में पीछे की सेटों पर कम सवारियों बैठीं थीं। घटना के बाद जैसे ही चालक और परिचालक भागे वैसे ही यात्री भी उतरे और दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य को चले गए। ऐसे में यह पता नहीं चला कि निजी बस में कुल कितने लोग थे और हादसे में निजी बस में सवार कितने यात्रियों को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed