फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   6 arrest in kidnaping of school manager

शाहजहांपुर के स्कूल प्रबंधक को प्रेमजाल में फंसा कर 15 लाख मांगे, महिला समेत छह गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
6 arrest in kidnaping of school manager
संभल। शाहजहांपुर के एक स्कूल प्रबंधक को नखासा पुलिस ने संभल से मुक्त कराया है। युवती समेत छह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। युवती पर विद्यालय प्रबंधक को झूठे अपने प्रेम जाल में फंसा कर संभल बुलाने का आरोप है। प्रबंधक संभल पहुंचा तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर बंधक बना लिया। प्रबंधक के परिजनों से 15 लाख रुपये फिरौती की मांग की। जिसकी शिकायत शाहजहांपुर पुलिस से की गई थी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर पुलिस ने संभल पुलिस को अवगत कराया और मदद के लिए कहा। जिसके बाद नखासा पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त ऑपरेशन से प्रबंधक को छुड़ाया गया है। इसका खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक ने किया है। अभी पुलिस को कई और आरोपियों की तलाश है। जिनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने संभल स्थित अपने कार्यालय में मंगलवार को दोपहर आयोजित प्रेसवार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया है। उनके मुताबिक शाहजहांपुर के थाना पुवायां अंतर्गत गांव फकराह निवासी सुमन ने शाहजहांपुर के थाना पुवायां अंतर्गत गांव भिलावा निवासी मनोज यादव को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसको मिलने के लिए मुरादाबाद बुलाया। जब मनोज यादव अपनी कार से मुरादाबाद आ गया तो उसे संभल बुलाया गया। संभल में एक घर के अंदर बैठाने के बाद सुमन के साथ मनोज यादव की अश्लील वीडियो बनाई और हंगामा काट दिया। आरोपी युवती के साथियों ने मनोज के दोस्त राम सिंह को फोन कर में बंधक बनाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही 15 लाख रुपये फिरौती के रुप में मांगे। बंधक की जानकारी होने पर मनोज के परिवार में हड़कंप मच गया। इसी दौरान शाहजहांपुर पुलिस को बताया गया। उन्होंने संभल पुलिस को अवगत करा मदद के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस टीम को लगाया तो आरोपियों की लोकेशन नखासा थाना क्षेत्र में मिली। इसके लिए नखासा पुलिस और एसओजी टीम केे लगा दिया गया।
पुलिस ने दीपा सराय के पैपटपुरा निवासी दिलदार, लोधी सराय बल्ले की पुलिया निवासी एहसान, दीपा सराय निवासी अर्शी, आलम सराय निवासी आशीष, महमदूखां सराय निवासी आशीष और सुमन को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि युवती सुमन के माध्यम से स्कूल प्रबंधक को बुलाया गया था। बाद में बंधक बना लिया और फिरौती की मांग की। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने में कुछ और लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने चार मोबाइल मय सिम के बरामद किए हैं। इन्हीं सिमों के माध्यम से फिरौती के लिए कॉल की गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed