{"_id":"5cc8a791bdec2207594afc63","slug":"51556653969-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम खरीद पर आरएमओ ने जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम खरीद पर आरएमओ ने जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी ने मंडी समिति में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों को खराब गेहूं न खरीदने और खरीद में तेजी लाने के लिए किसानों से संपर्क कर उन्हें सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
आरएमओ चंद्रभान यादव मंगलवार को डिप्टी आरएमओ विजेता सिंह के साथ संभल की मंडी समिति में स्थापित आरएफसी के सरकारी क्रय केंद्र पर पहुंचे। क्रय केंद्र प्रभारी राजकुमार उन्हें मिले। क्रय केंद्र प्रभारी से गेहूं की आवक, खरीद क्यों नहीं हो रही है और कब तक लक्ष्य पूरा होगा आदि के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान साकिन शोभापुर के किसान कल्याण सिंह तौल करा रहे थे।
आरएमओ ने तौल को बारीकी से देखा और किसान के हित में जो कार्य हो उसे अवश्य करने के निर्देश दिए। साथ ही खराब क्वालिटी का गेंहू न खरीदने और किसानों से संपर्क कर उन्हें सरकारी क्रय केंद्र पर खरीद के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।
विज्ञापन
इसके बाद मंडी में ही स्थापित अन्य क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं देखीं। कम खरीद पर केंद्र प्रभारियों से नाराजगी जताई। आरएफसी के क्रय केंद्र प्रभारी राजकुमार ने बताया कि अब तक उनके यहां 1026 कुंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। विभाग से जो लक्ष्य मिला है उसे पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।