{"_id":"5cc8a78bbdec22071212bb82","slug":"51556653963-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों के गायब मिलने और अवैध वसूली को लेकर आक्रोश जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों के गायब मिलने और अवैध वसूली को लेकर आक्रोश जताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्थाएं स्वास्थ्य विभाग की पोल खो रही है। चिकित्सक गायब और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चिकित्सक बने घूमते हैं। इंजेक्शन से लेकर दवाई देने की जिम्मेदारी उनकी हैं। ऐसे में अवैध वसूली की जाती है। इन्हीं बातों को लेकर जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सीएमएस से मुलाकात की। उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर काफी रोष जताया।
मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को लेकर रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि जिला अस्पताल में चिकित्सक गायब रहते हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चिकित्सक बने घूम रहें हैं।
अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। सीएमएम डा. एके गुप्ता ने व्यवस्थाओं में सुधार करने का आश्वासन दिया है। साथ ही ऐसा कोई मामला प्रकाश में आने पर कार्रवाई करने की बात कही है। इस दौरान डा. मोहम्मद नाजिम, मुअज्जम खां, सैय्यद असलम, असरार, शुऐब खान, कमांडर अली, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।