फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पीने का पानी नहीं मिलने से खफा लोगों ने किया प्रदर्शन

पीने का पानी नहीं मिलने से खफा लोगों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पीने का पानी नहीं मिलने से खफा लोगों ने किया प्रदर्शन
चंदौसी। मोहल्ला सीकरी गेट में लगा नगर पालिका का वाटर पंप खराब होने से कई मोहल्ले के पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। शिकायत के बाद आपूर्ति सुचारु न होने पर लोगों ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मोहल्ला सीकरी गेट में नगर पालिका परिषद ने पेयजल आपूर्ति के लिए पंप लगाया हुआ है। इस पंप से सीकरी गेट, लक्ष्मन गंज, पजाया, नखासा आदि मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति की जाती है। यह पंप पिछले चार दिनों से खराब है।
विज्ञापन

इस बारे में मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका को भी अवगत करा दिया। लेकिन नगर पालिका ने इसे सही कराने की सुध नहीं ली। गर्मी लगातार बढ़ रही है, इससे इन मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग दूर दराज सरकारी नल से पानी भरकर ला रहे हैं। रविवार को उस समय परेशानी खड़ी हो गई जब मोहल्ला सीकरी गेट के एक वृद्ध की मौत हो गई। उसके जनाजे के गुसल के लिए पानी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दूर सीकरी गेट पुलिस चौकी से पानी लाकर गुसल आदि कराया गया। इसी लिए लोगों का सब्र जवाब दे गया तो उन्होंने हाथों में खाली बाल्टी लेकर नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मोहल्ले के मोहम्मद तसलीम, मोहम्मद लतीफ, मोहम्मद उवेस, मोहम्मद फिरोज, अब्दुल वाहिद, जलालउद्दीन, वाहिद हुसैन, असमत बेगम, शमां बेगम, कमर जहां, मुमताज जहां आदि का कहना था कि लगातार गर्मी बढ़ रही है। पानी की अत्यधिक आवश्यकता रहती है। नगरपालिका को अवगत कराने के बाद भी आज तक पंप सही नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed