फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   51 corona positive in sambhal

जिले में 51 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 350 ने जंग जीती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
51 corona positive in sambhal
संभल। जिले में संक्रमण पर काफी हद तक काबू कर लिया गया है। संक्रमित मरीजों से कहीं ज्यादा स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या है। शुक्रवार को 51 संक्रमित मरीज मिले हैं। सक्रिय मामले अब 1258 हैं। कोरोना की दोनों लहर के दौरान संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 8831 हो गई है। इसमें 7498 स्वस्थ्य हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दोनों लहर के दौरान 139 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना की पहली लहर के दौरान 45 लोगों की जान गई थी। शुक्रवार को 350 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। इससे जाहिर हो रहा है कि संक्रमण पर जिले में काफी हद तक काबू पा लिया है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि संक्रमण पर काबू काफी किया है। लोगों को जागरूक बने रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

मास्क लगाएं और दूरी बनाएं। जिससे संक्रमण की चैन न बन सके। जो संक्रमित मिल रहे हैं उनके संपर्क में रहे लोगों की जांच की जा रही है। जिससे संक्रमण न फैल सके। होम आइसोलेट मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। इसी के चलते ज्यादा संख्या में स्वस्थ्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed