फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   500 houses lost electricity for seven hours due to cable failure

Sambhal News: केबल खराब होने से सात घंटे 500 घरों की बिजली रही गुल

Mon, 13 May 2024 06:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 13 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
500 houses lost electricity for seven hours due to cable failure
बहजोई (संभल)। केबल खराब होने से रविवार को नगर के कई मोहल्लों की बिजली पौने सात घंटे गुल रही। जिससे उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब सात घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार को सुबह साढ़े छह बजे करीब नगर के मोहल्ला फैक्ट्री कॉलोनी समेत कुरेशियान, पजाया, हाईवे और इस्लामनगर चौराहा समेत 500 घरों की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने बिजलीघर व विद्युत अधिकारियों से जानकारी ली तो पता चला कि कहीं केबल खराब होने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई है। करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी में पानी की किल्लत से लोग जूझते नजर आए। सरकारी हैंडपंपों से पानी लाकर दैनिक जरूरत के कार्य पूरे किए। विद्युत उपकरण भी शोपीस बने रहे। दोपहर करीब सवा बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। एसडीओ विद्युत अजय कुमार चौरसिया ने बताया कि बिजलीघर के निकट केबल खराब होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। दोपहर के समय केबल ठीक होने पर बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed