फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   5 new corona efected in sambhal

संभल जिले में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले, संख्या 66 पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
5 new corona efected in sambhal
असमोली के गांव सैदपुर जसकोली में मुख्य मार्ग बंद करवाते पुलिस कर्मी। - फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल जिले में पांच नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसमें दो सरायतरीन के निवासी हैं। दो नई सराय के हैं। एक कोरोना संक्रमित सैदपुर जसकोली गांव का है। पांचों लोग अहमदाबाद से आए थे। इसमें तीन लोग अहमदाबाद में जींस की सिलाई का कारखाना चलाते थे जबकि एक सिलाई कारीगर है। पांचवां व्यक्ति सैदपुर जसकोली का है जो अहमदाबाद में मिर्च मसालों की पैकिंग का काम करता था। इन पांच लोगों के केस जोड़ने के बाद कुल कोरोना संक्रमित 66 हो गए हैं। इसमें 30 अब तक ठीक हो गए हैं और 36 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

संभल जिले में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। पिछले 48 घंटे में नौ नए केस आए हैं। इसमें चार केस शनिवार को आए थे और पांच केस रविवार को सामने आए हैं। सरायतरीन के भाले भाज खां निवासी युवक का अहमदाबाद में जींस की सिलाई का कारखाना था। कारखाना लॉक डाउन में बंद हो गया तो वह अहमदाबाद से मुरादाबाद तक बस से आया और 22 मई की सुबह संभल के जिला अस्पताल पहुंचा। दोपहर में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया। उसे गुन्नौर में क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद 24 मई को पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई। उसके साथ नई सराय निवासी एक युवक और आया था जो अहमदाबाद में जींस की सिलाई का कारखाना चलाता था। यह युवक भी 24 मई को पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन

सरायतरीन के होली चौक निवासी युवक अहमदाबाद में सिलाई का कारखाना चलाता था। वह 22 मई की रात आया था। उसका भी सैंपल लिया गया। जो रविवार को पॉजिटिव आया है। नई सराय निवासी एक युवक अहमदाबाद में सिलाई कारीगर था। जो रविवार को पाजिटिव आया है। पांचवां युवक सैदपुर जसकोली निवासी है। यह युवक 15 मई को अपने गांव पहुंचा था। उसकी जांच 22 मई को जिला अस्पताल में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस युवक की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. अमिता सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 66 सैंपल पॉजिटिव आए हैं जिसमें 30 लोग इलाज से ठीक हो गए हैं जबकि 36 लोगों का उपचार चल रहा है। जो पांच लोग रविवार को कोरोना संक्रमित निकले हैं उन्हें उपचार के लिए अमरोहा जिले के कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोरोना संक्रमित का घर होगा हॉट स्पॉट, 250 मीटर के दायरे को सील करेगा प्रशासन
संभल। कोरोना संक्रमित के घर को हॉट स्पॉट मानते हुए 250 मीटर इलाके को सील किया जाएगा। जबकि अब तक 450 मीटर दायरे को सील किया जाता था। सीएमओ डा. अमिता सिंह ने बताया कि सबसे पहले हॉट स्पॉट का जो नियम था उसके मुताबिक एक किलोमीटर दायरे को सील किया जाता था लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 450 मीटर कर दिया गया। अब शासन की नई गाइड लाइन 250 मीटर इलाके को सील करने की है। इसका पालन किया जाएगा।
सरायतरीन फिर हुआ हॉट स्पॉट, पाबंदियां लगेंगी
संभल। सरायतरीन एक बार फिर हॉट स्पॉट की श्रेणी में आ गया है। हॉट स्पॉट वाली पाबंदियां लगाई जाएंगी। बाहरी व्यक्ति सरायतरीन के हॉट स्पॉट के दायरे में नहीं जा सकेंगे। कंटेनमेंट प्लान भी बनेगा। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे करेगी।

सर्वे में कोरोना संक्रमित का पता किया जाएगा। सरायतरीन जिले का सबसे पहला हॉट स्पॉट था। जिसे दो दिन पहले हॉट स्पॉट से बाहर किया गया था। सीएमओ ने बताया कि अगर 21 दिन तक लगातार कोई केस कोरोना का नहीं निकलता है तो उस इलाके को हॉट स्पॉट से बाहर किया जा सकता है। सरायतरीन में 29 अप्रैल से 21 दिन तक कोई केस नहीं निकला। इसलिए सरायतरीन को हॉट स्पॉट से 22 मई को बाहर किया गया था। लेकिन दो दिन बाद ही कोरोना संक्रमित केस आने की वजह से इसे फिर से हॉट स्पॉट की श्रेणी में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed