फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   5 aquished run away from police station

थाने की खिड़की तोड़कर पांच आरोपी भागे

Mon, 04 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 04 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
 5 aquished run away from police station
यूपी पुलिस - फोटो : pti
चोरी के खुलासे को लेकर पकड़े गए पांच आरोपी रविवार को हयातनगर थाने की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। भागे गए पांचों लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दिनभर जगह जगह दबिश देती फिरी, मगर सब ढाक के तीन पात हुए। कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। 
विज्ञापन


सरायतरीन के भालेभाज खां मोहल्ला निवासी आलू कारोबारी मोहम्मद साकिर, शू कारोबारी मोहम्मद अख्तर व मोहम्मद अकरम एक ही घर में रहते हैं। चोर दिन दहाड़े 26 जून को इनके घर में घुस गए थे। नगदी व जेवर समेत करीब 15 लाख रुपये का माल चोरी करके ले गए थे। पुलिस वारदात को खुलासे में जुटी है। हयातनगर थाना पुलिस ने चोरी की वारदात के बारे में पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया था। पांचों को कंप्यूटर कक्ष में बंद करके रखा था।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर मौका पाकर पांचों लोग कंप्यूटर कक्ष की खिड़की के सरिए तोड़कर फरार हो गए। पुलिसकर्मी ने कंप्यूटर रूम में देखा तो पांचों लोग गायब थे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने लालकी के तालाब के पास एक घर दबिश दी थी। वहीं से एक व्यक्ति पकड़ा भी था। जो छूटकर भाग गया। थाने की खिड़की तोड़कर कोई भी व्यक्ति फरार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed