फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   48 lakh people drowned in the dried Amrit Sarovar, dreams are dying

Sambhal News: सूखे अमृत सरोवरों में डूबे 48 लाख, दम तोड़ रहे सपने

Fri, 18 Apr 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 18 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
48 lakh people drowned in the dried Amrit Sarovar, dreams are dying
गवां (संभल)। जल संरक्षण के लिए 48.38 लाख रुपये खर्च कर अस्तित्व में लाए गए 17 अमृत सरोवर बदहाल है। पानी सूख चुका है। आसपास झाड़ियां उग आई हैं। आसपास कूड़े के ढेर लगे हैं। जिम्मेदारों का दावा है कि मानसून से पहले जीर्णोद्धार करा दिया जाएगा। तालाबों को अमृत सरोवर के नाम से अस्तित्व में लाने वाले अफसर ही इनकी हालात से अनजान हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 में 4.49 लाख रुपये से सिहावली गांव में अमृत सरोवर तालाब को बनाया गया था। तालाब की तारबंदी की जगह तारों की जगह रस्सी बांधी गई। तालाब में झाड़ियां उगी हैं और हालात खस्ता हो चुके हैं। वहीं, गांव बहटकरन में तीन वर्ष पहले 2.56 लाख रुपये की धनराशि खर्च करके तालाब को अमृत सरोवर का रूपये दिया गया। लेकिन हाल में उसकी तारबंदी टूट गई।हरियाली को किनारे पर लगाए पौधों का पता ही नहीं चला कि वे कहां गए। बैठने को सीमेंट की बनी कुर्सियां भी टूट गईं। ग्रामीणों ने अमृत सरोवर तालाब के आसपास घूरा डाल कर गंदगी फैला दी है। जिससे बदबू आ रही है और निकलना भी दूभर हो रहा है।
विज्ञापन


0000
इन गांवों में बने हैं अमृत सरोवर तालाब

रसूलपुर, भिरावटी, सिहावली, मुटैना गिरधारी, मंडावली, रोरादीप, न्यौरा, देवरा भूरा, उधरनपुर खागी, भीकमपुर जागीर, भीकमपुर जैनी, भैंसरौली, पवसरा, जयदासपुर, बहटकरन, सिकंरपुर खागी, चमरपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

कोट
सभी तालाबों का मानसून से पहले जीर्णोद्धार कराकर बेहतर किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की गई है। इसके लिए सभी के साथ बैठक भी की जाएगी।

देवराज सिंह, एडीओ पंचायत, रजपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed