फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   भैंसा ने अपने ही पालक को जान से मार डाला

भैंसा ने अपने ही पालक को जान से मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
भैंसा ने अपने ही पालक को जान से मार डाला
जुनावई/चंदौसी। जुनावई के नंदरौली गांव में पालतू भैंसे को इस कदर गुस्सा आया कि उसने अपने पालक को सींगों से प्रहार कर मार डाला। हालांकि घायल ग्रामीण को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौैत हो गई।
विज्ञापन

नंदरौली गांव निवासी कमरुद्दीन के तीन बेटों ने अपने घर भैंसा पाल रखा है। जिससे भैंसों का गर्भाधान कराकर वह किसी तरह अपनी जीविका चलाते हैं। बताते हैं कि रविवार की सुबह करीब सात बजे गांव का ही चिल्कू अपनी भैंस लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

कमरुद्दीन का मझला पुत्र भूरे (48) अपना भैंसा लेकर आया। इसी दौरान उसका भैंसा किसी बात पर नाराज हो गया। उसने भैंस को छोड़कर अपने पालक भूरे की ओर रुख कर लिया। सींगों से उस पर प्रहार कर दिया। भूरे भी अचानक हुए हमले को समझ नहीं पाया। वह भैंसे के जोरदार हमले से नीचे गिर गया। चिल्कू व अन्य परिजनों ने भैंसे पर लाठियों से लगातार प्रहार किए लेकिन भैंसे ने भूरे को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूरे का इकलौता पुत्र सरफुद्दीन दौड़ा और उसके कान पकड़कर खींचा तब जाकर भैंसा काबू में आया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। भूरे की हालत बिगड़ चुकी थी। परिजन शीघ्र से उसे अलीगढ़ ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही भूरे की मौत हो गई। भूरे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है, उसे सुपुर्दे खाक करने की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए परिवार को छह हजार रुपये ब्याज पर लेने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed