फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   छोटे शहरों के युवा देख रहे बड़े-बड़े सपने

छोटे शहरों के युवा देख रहे बड़े-बड़े सपने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
छोटे शहरों के युवा देख रहे बड़े-बड़े सपने
संभल। खेल से लेकर शिक्षा तक छोटे शहरों के युवा बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं। युवाओं को जहां सरकार से उम्मीदें हैं वहीं अपने सपने साकार करने के लिए खुद की मेहनत पर भी यकीन है। कुछ युवा तो ऐसे हैं, जिन्होंने लकीर से हटकर काम किया और उपलब्धियों के साथ सराहना प्राप्त की है।
विज्ञापन

अब नए और बड़े संकल्प लेकर सामने आए हैं। ऐसी है एक युवा हैं जिन्होंने एशियाई खेलों में पांचवां स्थान पाया है। अब वे पटियाला में सीनियर नेशनल फेडरेशन कप में जीत हासिल करने की तैयारी कर रही हैं। उनके सामने अपना ही रिकार्ड तोड़कर आगे बढ़ने की चुनौती है। चुनौती स्वीकार करके अभ्यास से जरिए अब वह 65.25 मीटर हैमर थ्रो करने का अपना ही रिकार्ड तोड़ने की तैयारी में लग गई हैं।
विज्ञापन

मतदान के लिए जागरूक करेंगे हम
एनसीसी के अंडर आफिसर शाहे आलम का कहना है कि वर्ष 2018 में स्वच्छता के लिए उन्होंने पूरे जनपद में अभियान चलाया। स्कूलों तक गए। अब 2019 में मतदान के लिए युवाओं को जागरूक करेंगे। क्योंकि यह चुनावी वर्ष है और शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधविश्वास का घेरा तोड़ने की मुहिम आगे बढ़ेगी
जिला विज्ञान क्लब के सचिव राजू यादव का कहना है कि तमाम जागरूकता अभियानों के बावजूद अंधविश्वास का घेरा अभी टूटा नहीं है। इसलिए इस घेरे को तोड़ने के लिए विभिन्न स्कूलों में जागरूकता संबंधी कार्यक्रम होंगे। विद्यालय स्तर पर विज्ञान क्लब का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed