फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   गुन्नौर में पटाखे बनाते समय झुलसे मजदूर

गुन्नौर में पटाखे बनाते समय झुलसे मजदूर

Tue, 24 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर में पटाखे बनाते समय झुलसे मजदूर
बबराला/गुन्नौर। कस्बा के एक मोहल्ला में सोमवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे बारूद से पटाखे बनाते समय अचानक विस्फोट हो गया। इससे वहां काम कर रहे दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए। इन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने एक मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।
विज्ञापन

कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला तुर्कताजुद्दीन में छदम्मी अपने मकान के बाहरी परिसर में पटाखे बनाने का काम करते है। जहां सोमवार को दो मजदूर पटाखे बनाए रहे थे कि अचानक दो गंधक व पोटास के मिक्चर से विस्फोट हो गया। जिससे काम कर रहे मलखान सिंह व महेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। ले जैसे ही विस्फोट हुआ तो दुकान संचालक ने आग बुझाने के यंत्रों को प्रयोग शुरू कर दिया। विस्फोट में घायल हुए दोनों मजदूरों को कस्बा के पहले निजी अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मलखान सिंह की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना के बाद गुन्नौर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस उस दुकान में रखे बारूद व उपकरण का निरीक्षण किया गया जहां यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

------------------
हादसे की सूचना के बाद हमने दुकान का निरीक्षण किया। जहां लाइसेंस के हिसाब से सुरक्षा सभी मानक पूर्ण थे। छोटे पटाखे बनाते समय कुछ पटाखे फट गए था। जिससे मजदूर झुलसे है। दुकानदार ने तत्काल विस्फोट पर काबू पाया। मजदूरों का उपचार चल रहा है। अगर दुकानदार ने समझदारी नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, गुन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed