फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   33 pigs died in three days in Bahjoi

बहजोई में तीन दिन में 33 सूअरों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
33 pigs died in three days in Bahjoi
नगर में तीन दिन में 33 सूअरों की मौत होने से पशुपालक चिंतित हैं। उन्हें अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का खतरा सता रहा है। इस मामले में सीवीओ का कहना है कि वह जांच कराएंगे।
विज्ञापन

नगर के पजाया रोड स्थित सतूले नगर में बीते तीन दिनों से लगातार सूअरों की मौत हो रही है। पशुपालक मनीष सतूले का कहना है कि तीन दिनों में उसके 8 सूअरों की मौत हो गई। मोहल्ले के ही हरीबाबू के 2, सचिन के 7, श्यौराज के 6, ट्विंकल के 4 व विशाल के 6 सूअरों की मौत हो गई। इससे पशुपालकों को अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का भय है। उनका कहना था कि इसी प्रकार कुछ दिन पहले भी लगातार कई सूअरों की मौत हो गई थी। पूरे मामले में पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई थी। मौके पर पशु चिकित्सक भी जांच को पहुंचे। मामले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुन्नालाल यादव ने बताया कि पशु चिकित्सक को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई तो सामने आया कि आसपास बहुत ही कीचड़ व गंदगी है। गंदगी में बैठने के कारण सूअरों को इंफेक्शन के कारण बुखार के लक्षण मिले हैं। इसको लेकर पशुपालकों को दवा दी गई है कि तय समय पर पशुओं को दवा दें। इसके अलावा अफ्रीकन स्वाइन फीवर जैसे कोई लक्षण पशुओं में नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रमेश कुमार, पशु चिकित्सक, बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed