फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   बेकाबू कार पलटने से लगी आग, चालक और सवारियों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला

बेकाबू कार पलटने से लगी आग, चालक और सवारियों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार पलटने से लगी आग, चालक और सवारियों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला
असमोली। असमोली के गांव सैदपुुर जसकोली के नजदीक अनियंत्रित होकर पटली कार में आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगने से पहले कार में सवार चालक और सवारियां को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया था। हालांकि कार में आग लगने से किसान की काफी ईंख जल गई है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

गुरुवार को नखासा थाना क्षेत्र के गांव मुकर्रबपुर निवासी रजा अपने दो साथियों के साथ असमोली रिश्तेदारी में गए थे। घर लौटते समय गांव सैदपुर जसकोली के निकट मारूति कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होता देख दौड़े ग्रामीणों ने आनन फानन में कार चालक और सवारियों को बहार निकाला। कुछ ही देर में गाड़ी में अचानक आग लग गई। कार में उठी आग की लपटों ने पास में खड़ी ईख की फसल को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में नलकूप चला आग पर काबू पाया। जब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार में आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कार में रसोई वाला गैस इस्तेमाल किया जा रहा था। जिससे आग लगी है। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed