{"_id":"5b33e4144f1c1bf96e8ba657","slug":"31530127380-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घायल
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/रजपुरा। क्षेत्र के एक गांव में घर में लगे नल के खराब होने के बाद उसके पाइप को उखाड़ते समय बिजली का तार छूने से करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौके पर की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजापुर में रामवीर सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह घर में लगे नल के खराब हो जाने के बाद उसे उखाड़ रहे थे। उनके साथ उनके दोनों बेटे कालीचरन और करनेश भी नल का पाइप उखाड़ने में सहयोग कर रहे थे। पाइप को जमीन से उखाड़कर जैसे ही ऊपर उठाया तो ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार पाइप में छू गया। जिससे पाइप में करंट दौड़ गया। तीनों लोग करंट की चपेट में आ गए। इस घटना में रामवीर के बेटे कालीचरण (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामवीर व उनके छोटे बेटे करनेश को अस्पताल भिजवाया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि इस घटना के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।