{"_id":"620569ecfa05a77bd97f1ba5","slug":"31-out-of-38-buses-went-to-the-elections-passengers-upset-chandausi-news-mbd4185345169","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 में से 31 बसें चुनाव में गईं, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 में से 31 बसें चुनाव में गईं, यात्री परेशान
विज्ञापन
चंदौसी। रोडवेज बस स्टैंड से 38 बसों का संचालन होता है। जिसमें से 31 बसें चुनाव में ड्यूटी के लिए चली गईं हैं। अब केवल सात बसों के हवाले संचालन व्यवस्था है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के आजाद रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड से 13 पीतल नगरी डिपो व 18 अनुबंधित बसों का संचालन किया जाता है। यह बसें हल्द्वानी, बदायूं, बरेली, दिल्ली, मुरादाबाद सहित अन्य स्थानों को जाती हैं। शासन की ओर से अनुबंधित बसों के स्वामियों को नोटिस जारी किए गए। जिसके बाद 23 अनुबंधित बसों में से 18 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है। जबकि 15 पीतल नगरी डिपो की बसों में से 13 को चुनाव संपन्न कराने भेजा है। अब 38 बसों में से मात्र सात बसों का संचालन ही रोडवेज बस स्टैंड से किया जा रहा है। जबकि रोडवेज बस स्टैंड से रोजाना दस हजार यात्री सफर करते हैं।
गुरुवार को रोडवेज बस स्टैंड पर घंटों यात्री बसों का इंतजार करते रहे। जैसी ही बस आती तो भीड़ चढ़ने को टूट पड़ती। हालत यह थी कि बस में यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। 14 फरवरी को संपन्न होने वाले विधानसभा चुनाव तक रोडवेज बस स्टैंड पर बसों की कमी रहेगी। 16 फरवरी से बसों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।