फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   30 village devlop in sambhal

संभल जिले में गंगा किनारे के तीस गांव होंगे विकसित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
30 village devlop in sambhal
संभल। संभल जिले की गुन्नौर तहसील में गंगा किनारे बसे 30 गांव विकसित किए जाएंगे। गांवों में गंगा चबूतरा बनाए जाएंगे। स्कूलों के आसपास खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की गंगा यात्रा 27 जनवरी को शुरू होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर के सबलगढ़ से यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हस्तिनापुर में गंगा आरती में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की जा रही गंगा यात्रा बुलंदशहर जिले के नरौरा से संभल जिले के गुन्नौर में 29 जनवरी को प्रवेश करेगी। गुन्नौर के नखासा मैदान में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक सभा होगी। जनपद स्तर पर गंगा यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस और प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के एहतियाती इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गंगा यात्रा और शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद स्तर पर गंगा किनारे बसे 30 गांवों में 27, 28, 29 30 व 31 जनवरी को कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक गांव में स्वच्छता की जागरूकता के कार्यक्रम पंचायत राज विभाग कराएगा। किस गांव में क्या कार्यक्रम होना है। किस तरह से गंगा अभियान दल और गंगा किनारे के गांवों को विकसित किया जाना है, इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्य योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न विभाग अपनी-अपनी योजना तैयार कर रहे हैं। प्रत्येक गांव में जैव विविधता का रजिस्टर बनाया जाएगा। ग्राम पंचायत इस पर काम करेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने-अपने स्कूलों में स्वच्छता को लेकर वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराएंगे।
युवा कल्याण विभाग, युवक मंगल दलों को सक्रिय करके खेल प्रतियोगिताएं कराए जाएंगे। कृषि विभाग कम से कम लागत से खेती करने के तौर तरीके समझाएगा। उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि 29 जनवरी को नरौरा बुलंदशहर से गंगा यात्रा आएगी। गुन्नौर के नखासा मैदान में सभा होगी।

गंगा यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाले गांवों में पहले होंगे काम
संभल। संभल जिले के बबराला में गंगा आरती की शानदार शुरूआत कराने के बाद जिलाधिकारी ने गंगा किनारे बसे गांवों के लिए विकास की बुनियादी सुविधाएं देने की कवायद शुरू की है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सभी विभागों से कहा है कि गंगा यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाले गांवों में विकास कार्य पहले कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed