Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   30 new corona possitive in sambhal

जिले में 30 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
30 new corona possitive in sambhal
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग ने लगभग काबू पा लिया है। बुधवार को 30 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि किसी की संक्रमण से जूझते हुए मौत नहीं हुई है। संभल में संक्रमण पर काबू लगभग पा लिया गया है। चंदौसी और ग्रामीण इलाके पर स्वास्थ्य विभाग का अब फोकस है। इससे संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन

अब सक्रिय मरीजों की संख्या कुल 1603 है। जबकि कोरोना की दोनों लहर के दौरान संक्रमित हुए मरीजों की संख्या 8604 हो गई है। इसमें 6927 संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट आए हैं। जिले में 135 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 90 लोगों की जान कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गई है। बुधवार को 282 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। गौर करने वाली बात यह है इन संक्रमित मरीजों में स्वस्थ्य होने वालों की संख्या होम आइसोलेट की ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमण पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। लोगों को जागरूक रहने की जरूरत अब भी काफी है। मास्क लगाएं और दूरी बनाए रखें। इससे संक्रमण को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed