{"_id":"62f2bc1f5ea5e01e746cd082","slug":"3-km-from-the-spot-sahil-s-body-found-after-35-hours-away-sambhal-news-mbd4373746157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: घटनास्थल से तीन किमी दूर 35 घंटे बाद मिला साहिल का शव, भाई के साथ नाले में गिरा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: घटनास्थल से तीन किमी दूर 35 घंटे बाद मिला साहिल का शव, भाई के साथ नाले में गिरा था
Wed, 10 Aug 2022 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:27 AM IST
सार
बड़े भाई फैजान का शव सोमवार की सुबह करीब 11 बजे मिल गया था लेकिन साहिल लापता था। सोमवार की सुबह से रात दस बजे तक पुलिस और नगर पालिका की टीम ने नाले में तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
लापता बच्चे का मिला शव
- फोटो : Social Media
विस्तार
सड़क हादसे में लापता हुए सात वर्षीय साहिल का शव 35 घंटे मंगलवार की सुबह नौ बजे मिल गया। परिजन मंगलवार भोर से ही उसकी खोजबीन में लगे थे। शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर फिरोजपुर में नगर पालिका के कच्चे नाले में कीचड़ में दबा मिला है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव गांव ले गए।
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के गांव मनोटा निवासी आबिद का 17 वर्षीय बेटा फैजान और सात वर्षीय बेटा साहिल रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव गोविंदपुर अपने मामा के घर जा रहे थे। नखासा थाना क्षेत्र के गांव मंडलाई में संभल-असमोली बाईपास पर तीव्र मोड़ पर हादसा हुआ और फैजान व साहिल बाइक समेत नगर पालिका के गहरे और बड़े नाले में जा गिरे।
विज्ञापन
फैजान का शव सोमवार की सुबह करीब 11 बजे मिल गया था लेकिन साहिल लापता था। सोमवार की सुबह से रात दस बजे तक पुलिस और नगर पालिका की टीम ने नाले में तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
मंगलवार की भोर चार बजे करीब साहिल के परिजन नगर पालिका के नाले पर पहुंचे और तलाश करते हुए फिरोजपुर स्थित कच्चे नाले पर पहुंच गए। सुबह करीब नौ बजे साहिल का शव दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
साहिल के बड़े भाई मिंजार ने बताया कि साहिल का शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर मिला है। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं है। बस दो भाई इस हादसे में चले गए इसका सभी को गम है।