फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   3 indian return from china in sambhal

कोरोना वायरस के अंदेशे में शासन के आदेश पर संभल में रैपिड रेस्पांस टीम का गठन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
3 indian return from china in sambhal
संभल जिला अस्पताल में यह बनाया गया आइसोलेशन वार्ड और निरीक्षण करते डा. चमन प्रकाश। - फोटो : SAMBHAL
संभल। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। तैयारियां कर ली गई हैं। रैपिड रेस्पांस टीम का गठन कर दिया गया है। जिला अस्पताल में एक वार्ड बनाया गया है और जो लोग चीन से लौटे हैं उन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही है। साथ ही चीन से लौटे लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के होने पर तत्काल सूचना देने के लिए कहा है। जिससे उनका परीक्षण कर हालात को जाना जा सके। फिलहाल खतरनाक कोरोना वायरस का कोई मरीज जिलेभर में नहीं पाया गया है। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन

गुरुवार को संभल जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। जिसमें दस बेड हैं। शासन स्तर से मिले निर्देशानुसार चार सदस्यी रैपिड रेस्पांस टीम का भी गठन कर दिया गया है और जो दो लोग चीन से संभल लौटे हैं। उनका स्वास्थ्य विभाग ने परीक्षण किया है। हालांकि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनमें कोरोना वायरस जैसा कोई लक्षण नहीं मिला है। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम उन दोनों लोगों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी में तत्काल सूचना देने के लिए उनके परिजनों से कहा गया है। जिससे समय पर फिर से परीक्षण किया जा सके। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अजफर कमाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर रैपिड रेस्पांस टीम का गठन कर दिया गया है। दो लोग चीन से लौटे हैं उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया गया है। फिर भी एहतियातन उन पर निगरानी रखी जा रही है। चिकित्सकों भी मास्क लगाकर ही ओपीडी करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन से संभल लौटे दो लोग वुहान में नहीं थे
संभल। संभल स्वास्थ्य विभाग ने उस समय राहत की सांस ली जब मालूम हुआ कि चीन से संभल लौटे दोनों लोग चीन के शहर वुहान नहीं गए थे। वह अलग शहर में रहते थे। यहां आपको बता दें कि चीन के शहर वुहान में ही कोरोना वायरस का प्रकोप ज्यादा है। वुहान में रहने वाले ज्यादातर लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की निगरानी इस बात पर भी है कि चीन से आना वाला यात्री कहीं वुहान से तो नहीं लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed