{"_id":"5e41a2b38ebc3ee5e2304828","slug":"3-death-in-road-accident-in-chandausi-sambhal-chandausi-news-mbd3394421118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई रोडवेज बस, खाद्य निगम प्रबंधक समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई रोडवेज बस, खाद्य निगम प्रबंधक समेत तीन की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुई पीतलनगरी डिपो की रोडवेज की बस।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मुरादाबाद-अलीगढ़ हाइवे पर चंदौसी से पहले सोमवार की सुबह करीब सात बजे पीतलनगरी डिपो की रोडवेज ने बनियाठेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर कैली गांव के पास खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइविंग साइड से बस पूरी तरह ध्वस्त हो गई। इसमें भारतीय खाद्य निगम के एक प्रबंधक, एक ताला व्यापारी व रोडवेज बस परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य यात्री घायल हो गए। तत्काल पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी भिजवाया। मौके पर एडीएम, एएसपी, एआरएम, सीओ आदि कई अधिकारी पहुंच गए। रोडवेज बस चालक फरार हो गया। जिसके खिलाफ लापरवाही से बस का संचालन करने के आरोप में रिपोर्ट लिखाई गई है
परिवहन निगम के मुरादाबाद पीतलनगरी डिपो की मथुरा जाने वाले वाली रोडवेज बस (यूपी-30एटी/1878) सोमवार की सुबह अलीगढ़ के लिए निकली। इसमें करीब 50 सवारियां थीं। सुबह सात बजे के करीब बस बनियाठेर थाना क्षेत्र में रसूलपुर कैली गांव के पास से अरिल नदी के पुल से गुजरी तो कोहरा छा रहा था। बस की रफ्तार काफी तेज थी। यहीं पर कंकरीट से भरा एक ट्रक टायर फट जाने के कारण रोड पर ही खड़ा था। तेज रफ्तार रोडवेज बस सामने खड़े ट्रक से टकराई तो यात्रियों की चीखें निकल गईं। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। यूपी-112, बनियाठेर पुलिस के साथ सीओ अशोक कुमार भी चंद मिनटों बाद ही मौके पर पहुंच गए। बस के ड्राइवर की साइड चकनाचूर हो गई थी।
इसमें एफसीआई के प्रबंधक शिव कुमार (44) पुत्र मूल सिंह निवासी प्रीत विहार खुशहालपुर, मझोला मुरादाबाद का शव तो काटकर निकालकर बोरी में भरना पड़ा। वहीं ताला खरीदने अलीगढ़ जा रहे रुस्तमनगर सहसपुर बिलारी निवासी ताला व्यापारी जरीफ अहमद (35) पुत्र अयूब व बस परिचालक श्याम शुंदर शर्मा (34) पुत्र लखीराम शर्मा निवासी जहानगढ़ थाना टप्पल, जिला अलीगढ की भी मौके पर मौत हो गई। उनके साथ घायलों को भी चंदौसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उपरोक्त तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायलों में रेखा जैन पुत्री शंकर जैन, बुद्ध बाजार मुरादाबाद, शिक्षक जावेद पुत्र अब्दुल सलीम निवासी खुर्जा (बुलंदशहर), अशोक कुमार कुशवाह पुत्र मलखान सिंह निवासी भावनगर धनारी, दुर्गेश कुमार पुत्र राजाराम निवासी बल्देव नगर (आगरा), आशा शर्मा निवासी मुरादाबाद, केशव पुत्र मुकेश निवासी कानूनगो कालोनी मुरादाबाद, सतीश पुत्र ऐदल मकूपुरा दांदौ अलीगढ़, अनूप सेठ पुत्र सूर्य प्रकाश निवासी आलमखास, जौनपुर घायल हो गए। इनमें से रेखा जैन व केशव को मुरादाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर एडीएम कमलेश अवस्थी, एएसपी आलोक ज़ायसवाल, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, एआरएम (रोडवेज) शिव बालक, रोडवेज बस स्टैंड चंदौसी प्रभारी भीकम दास भारती आदि भी मौके पर पहुंचे। एआरएम ने बताया कि दो गंभीर घायलों को दस-दस हजार रुपये व कम घायलों को पांच-पांच हजार रुपये तत्कालिक सहायता दी जा रही है। मृतक जरीफ के तहेरे भाई अब्दुल वाहिद की तहरीर पर बनियाठेर थाने में रोडवेज बस चालक शिवराज सिंह पुत्र नत्थूराम निवासी पिलखत जैत, फिरोजाबाद के खिलाफ लापरवाही से बस चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कहीं हादसे का कारण यह तो नहीं
चंदौसी/ बनियाठेर। ट्रक से टकराने वाली परिवहन निगम की बस में घायल हुए शिक्षक जावेद पुत्र अब्दुल सलीम निवासी खुर्जा (बुलंदशहर) ने बताया कि जब रोडवेज की बस मुरादाबाद से सुबह करीब साढ़े छह बजे निकली तो पीछे से हाथरस डिपो की रोडवेज बस आ गई। दोनों बसों में आगे निकलने की होड़ शुरू हो गई। जिससे दोनों बसों की रफ्तार काफी तेज हो गई थी। चंदौसी के निकट एक नदी के पुल पर घना कोहरा था, फिर भी बस की रफ्तार कम नहीं की तो यात्रियों ने चालक पर बस को धीरे चलाने का दबाव बनाया लेकिन चालक बोला कि उसे नंबर लेना है, पीछे वाली उसे ओवरटेक करने की कोशिश कर रही है, इसलिए चुप बैठो, कुछ नहीं होगा। उसके चंद मिनट बाद ही हादसा हो गया। दूसरा कारण यह भी है कि कंकरीट आदि ढोने वाले ट्रक ओवरलोड होते हैं, कहीं भी इनके टायर फट जाते हैं और यह ट्रक रोड पर ही खड़ा करके टायर बदलने लगते है। यहां भी कंकरीट भरा ट्रक के कर्मचारी टायर बदल रहे थे। ट्रक यदि रोड से नीचे होता तो शायद दुर्घटना नहीं होती।
कई यात्रियों को मौत छू कर निकल गई
चंदौसी। दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में घायल हुए अशोक कुमार कुशवाह निवासी भावनगर धनारी ने बताया कि सुबह का समय था। हर कोई अपने कार्य से ही कहीं न कहीं जा रहा था। पहले तो एक दूसरे से यात्री बात भी कर रहे थे लेकिन बस की रफ्तार काफी तेज हो जाने के कारण बस के अंदर भी सन्नाटा पसरा था।
हर किसी की धड़कने तेज थीं। कुछ लोग पीछे आ रही बस की ओर देख रहे थे, क्यों कि कभी यह बस आगे हो जाती थी, तो कभी दूसरी बस आगे निकल जाती। इस होड़ में बस चालक रास्ते की सवारियां भी हाथ देने के बावजूद नहीं बैठा रहे थे। जैसे ही बस टकराई तो इतनी तेज चीखे निकली कि सभी के आगे मौत नाच उठी। घायल दुर्गेश कुमार ने बताया कि वह ताजगंज आगरा का रहने वाला है।
उसने कई बार सीट से उठकर चालक से बस को धीरे चलाने को कहा था लेकिन बस चालक नहीं माना तो फिर वह अपनी सीट पर बैठ गया। जब बस ट्रक से टकराई तो धमाका सा हुआ। तेज झटका लगा तो यात्रियों के सिर भी अगली सीट से टकरा गए। एक दम चीख पुकार मच गई। सभी को लगा कि अब उनकी जान नहीं बचेगी। मुरादाबाद की आशा तो बेहोश होने लगीं, बमुश्किल लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। आशा ने बताया कि धमाके के साथ सभी को लगा कि अब बच नहीं पाएंगे। बस खून से लथपथ हो गई थी।