फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   3.23 crore proposals stuck to provide clean drinking water

नगर वासियों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए 3.23 करोड़ के प्रस्ताव अटके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
3.23 crore proposals stuck to provide clean drinking water
नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में निवासी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई थी, वह स्वीकृति नहीं होने के अभाव में लटकी हुई है। दरअसल, 3.23 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार हैं लेकिन नगर पालिका परिषद में बोर्ड की बैठक नहीं होने के चलते कार्ययोजना अधर में लटकी हुई है। 23 अप्रैल को बोर्ड की बैठक होनी थी, लेकिन सभासदों ने बहिष्कार कर दिया था।
विज्ञापन

संभल नगर पालिका क्षेत्र में तमाम वार्डों में लीकेज हो रही पाइपलाइन की मरम्मत होनी है। 18 बड़े नलकूप और 60 मिनी नलकूपों का संचालन होना है। इसके लिए पालिका अनुमानित 2.21 करोड़ रुपये खर्च करेगी। लीकेज पाइपलाइन की मरम्मत में 20 लाख रुपये अनुमानित खर्च किए जाएंगे। इसी तरह इंडिया मार्का के हैंडपंपों की मरम्मत होगी। सात ओवरहैंड टैंकों की सफाई का कार्य होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामपाल यादव बताते हैं कि छह माह से पालिका में बोर्ड की बैठक नहीं हुई है, जिसकी वजह से तमाम प्रस्ताव अटके हैं। 23 अप्रैल को बोर्ड की बैठक होनी थी, जो सभासदों के विरोध के चलते नहीं हो पाई। अब आगे बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें प्रस्तावों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी, तब ही कार्य हो पाएंगे। प्रस्ताव तैयार हैं, लेकिन बोर्ड से मंजूरी मिलनी बाकी है। - रामपाल यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed