फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   282 new infected were found in the district, two died

जिले में 282 नए संक्रमित मिले, दो की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
282 new infected were found in the district, two died
संभल। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। संक्रमितों की संख्या स्वस्थ्य होने वाले मरीजों से कहीं ज्यादा है। शुक्रवार को 282 लोगों में संक्रमण पाया गया है। जबकि दो लोगों ने संक्रमण से जूझते हुए दम तोड़ दिया। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1605 हो गई है। कुल मरीजों की संख्या 4969 है। जिसमें 3590 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट आए हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 86 हो गई है। जिले में जो संक्रमित मिल रहे हैं वह ज्यादा संक्रमण की चपेट वाले हैं। यही कारण हैं जो एंटीजन किट व ट्रूनेट मशीन से भी संक्रमण पाया जा रहा है। आरटीपीसीआर की जांच तो कई दिन लंबित चल रही है। इसके बाद भी लगातार संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। जो नए संक्रमित मरीज मिले हैं इनके संपर्क में रहे लोगों की जांच के लिए टीमें जुट गई हैं। जिससे संक्रमण को फैलने से राका जा सके। जबकि शुक्रवार को जान गंवाने वालों में संभल के हातिम सराय निवासी 50 वर्षीय महिला व बहजोई निविसी 65 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। यह दोनों ही लोग संक्रमण 22 अप्रैल को संक्रमित पाए गए थे। इन दोनों लोगों की मौत जिले के एलटू कोविड अस्पताल एशियन हसीना बेगम अस्पताल में हुई है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आम लोगों को जागरूकता दिखाते हुए कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed